“स्याही का सिपाही” काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण

Share

गांधीनगर (गुजरात)। रविवार को पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर साहित्यकार संतोष कुमार झा के बहुप्रतीक्षित चौथे काव्य संग्रह ‘स्याही का सिपाही’ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद प्रो. दिनेश शर्मा, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. रंगनाथन तथा भारत सरकार की सचिव (राजभाषा) अंशुलि आर्या ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर यह लोकार्पण समारोह साहित्य-जगत के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों, मित्रों और अधिकारियों ने झा को हार्दिक बधाई दी और उनकी रचनाधर्मिता को सराहा।

संतोष कुमार झा का जन्म 26 मार्च 1967 को बिहार के धकजरी गांव में हुआ। उन्होंने एम.एस.सी. (भूगर्भ शास्त्र) एवं एम.बी.ए. की उपाधियाँ अर्जित कीं। वर्तमान में वे कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

झा की पूर्व प्रकाशित कृतियों में ‘उन्मुक्त’, ‘सूरज का वारिस’ तथा ‘फूल, कलम और बंदूक’ जैसे चर्चित काव्य संग्रह शामिल हैं। ‘स्याही का सिपाही’ उनकी साहित्यिक यात्रा का नया पड़ाव है, जिसे पाठकों और समीक्षकों से सराहना मिलने की पूर्ण संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!