सिद्धांत सेवा संस्था द्वारा बेलापुर में वृक्षारोपण

Share

तरुणमित्र/ब्यूरो
नवी मुंबई। सरकार के “वृक्ष लगाओ – वृक्ष बचाओ” अभियान के अंतर्गत सिद्धांत सेवा संस्था द्वारा बेलापुर स्थित बिरोबा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में पूर्व सहायक आयुक्त रमेश चक्र, पूर्व नगरसेवक अशोक गोरखे, राज्य परिवहन अधिकारी अरुण निकम, प्रसाद साटम, शशिकांत गोराड, संजय पाथरे, अहिल्यादेवी होल्कर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महादेव अर्जुन, पुलिस अधिकारी (सेवानिवृत्त) पांडुरंग गावड़े, उद्योगपति देवप्पा लवटे समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सिद्धांत सेवा संस्था के माध्यम से पिछले 16 वर्षों से विभिन्न समाजोपयोगी गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं और पर्यावरण हितैषी वृक्षारोपण इसका ही एक महत्वपूर्ण अंग है. पिछले सात वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण गतिविधियों को निरंतर क्रियान्वित करते हुए अब तक लगभग 900 पौधे रोपे जा चुके हैं. जिसमे से लगभग 60% वृक्षों को जीवित रखने में वे सफल रहे हैं, ऐसा संस्था के सचिव मिलिंद जाधव ने बताया. इस अवसर पर सिद्धांत सेवा संस्था द्वारा रमेश चक्र को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संस्था के अध्यक्ष विजय कोली, उपाध्यक्ष शशिकांत गोराड, राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर प्रतिष्ठान, सानपाड़ा और बिरोबा देवस्थान समिति, बेलापुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गजानन गायकवाड़, विनायक यादव, महावीर उरुंकर, अरुण दुस्मीकर, किरण साल्वी, दिनेश कदम, विशाल वाघमारे ने कड़ी मेहनत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!