बोले- ये रातभर सत्ता का सपना देखते हैं, जब तक सुभासपा एनडीए के साथ इन्हें सत्ता नसीब नहीं होगी
रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)। जौनपुर के दौरे पर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम अब्बोपुर , ग्राम नौली , ग्राम अमरेथुआ में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित जनचौपाल में पार्टी कार्यकर्ता बैठकों में भाग लेने पहुंचे राजभर ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करनी है, ताकि आगामी चुनावों में सुभासपा निर्णायक भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम को संबोधित में अखिलेश के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा-सुभासपा सत्ता का दरवाजा है। उसी से अखिलेश यादव सत्ता में घुसने के लिए परेशान हैं। जब तक दरवाजे पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी।
अखिलेश जी दिनभर रातभर यही सोचते है। एनडीए के साथ खड़े सभी असली पीडीए वाले आ जाते तो सत्ता मिल जाती लेकिन यह चाहे सपा प्रमुख रात में सपना देखे चाहे दिन में सत्ता वर्षों तक दूर ही रहेगी।
—–इनसेट—-
जब यादव ही सपा का साथ छोड़ रहे तो कैसे सरकार बनाएंगे
ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव का बयान आया कि बीजेपी के यादव इस तरह कि घटना को अंजाम दे रहे हैं। मतलब यादव अब बीजेपी में चले गए और उनका साथ छोड़ दिया। अखिलेश यादव के कहे अनुसार अब बड़े पैमाने पर यादव बीजेपी में चले गए हैं।
अब जो सपना वो देख रहे हैं कि 2027 में सरकार बनाएंगे। जब यादव ही उनका साथ छोड़ दिया तो कैसे सरकार बनाएंगे। अब तो मुसलमान भी उनका साथ छोड़कर कांग्रेस में चला जाएगा। पता नहीं अखिलेश यादव का क्या होगा।
—-इनसेट—
इटावा कांड को हवा देने में लगे अखिलेश यादव
उन्होंने कहा-अखिलेश यादव इटावा कांड को हवा देने में लगे हैं। इससे उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा- जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो ये लोग जातिगत राजनीति करते थे।
सोमवार को जौनपुर दौर पर ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। वह तीन गावों में चौपाल लगाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा- भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार में देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त करने का काम कर रही है।
—–इनसेट—-
राजभर बोले- इटावा की घटना निंदनीय, कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए
ओमप्रकाश राजभर ने कहा- इटावा की जो पहले दिन घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। दूसरे दिन कि जो घटना है कि दो आधार कार्ड। संविधान में दो आधारकार्ड रखने का अधिकार नहीं है। ये फ्राड गिरी है।
तीसरे दिन की जो घटना हुई उसकी भी हम निंदा करते हैं। जिसमें कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिस पर पथराव किया गया। कानून का राज है और कानून आप अपने हाथ में नहीं ले सकते।
—-इनसेट—-
राजभर बोले- जमीन से उठकर यहां पहुंचा हूं
ओमप्रकाश राजभर ने कहा- मैं जमीन से उठकर यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा- देश सरकार जनता के हित के लिए कई योजनाएं चल रही है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा- आप सभी मतदाताओं को अपने अधिकार को समझना होगा। अपने बहुमूल्य वोट को पैसे से लेकर नहीं बेचना चाहिए।
—–इनसेट—-
पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा
आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन नहीं करेगी, खुद अपने दम पर लड़ेगी. बोले कि गठबंधन में पर्याप्त सीटें नहीं मिलेंगी, इसलिए हम पंचायत चुनाव अलग लड़ेंगे. हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा मौका मिलना चाहिए. जबकि आगामी विधानसभा और लोकसभा एनडीए में ही रहकर लड़ने की बात कही।
—–इनसेट—
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
ओमप्रकाश राजभर ने जौनपुर की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सुभासपा का लक्ष्य है कि अपने वोटों से खुद को मजबूत किया जाए, न कि दूसरों को. इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया