जौनपुर। सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को करणी सेना की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के निर्देशन पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने की।
श्वेता राज सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि उर्वशी सिंह की नियुक्ति से संगठन को राष्ट्रव्यापी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उर्वशी सिंह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करेंगी।
संगठन का विस्तार और हिन्दुत्व के उत्थान के लिए उनकी भूमिका अहम होगी। सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करते हुए, वे करणी सेना के उद्देश्यों को नई दिशा देंगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
उर्वशी सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उनके सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।