देश के स्वाभिमान का फैसला कोई और कर रहा है। इस फैसले से पूरा देश अचंभित
धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ
भदोही। दुर्गागंज त्रिमुहानी पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अचानक हुए युद्ध विराम पर सवाल खड़ किए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सीजफायर की घोषणा करने से भारतीय सेना का मनोबल गिरा है। भारत की सेना जिस तरह से पाकिस्तानियों को धूल चटा रही थी। इस बीच अचानक से सीजफायर का ऐलान कर दिए जाने से उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके कारण पाकिस्तान को मौका मिल गया और अब वह भारत को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी कौम इसे अपनी जीत समझ रही है। कहा कि यह एक ऐसा मौका था, जब भारतीय सेना पीओके वापस ले सकती थी और बलूचिस्तान को अलग कर सकती थी। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के स्वाभिमान का फैसला कोई और कर रहा है। इस फैसले से पूरा देश अचंभित हैं।