मंडल अध्यक्ष की माता रंजना सिंह का निधन

Share

बांसगांव–नगर पंचायत बांसगांव निवासी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह की माता रंजना सिंह का बृहस्पतिवार को भोर में निधन हो गया। श्रीमती सिंह 47 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार धोबहाघाट पर पूरे विधि विधान से किया गया। मुखाग्नि उनके पति राकेश सिंह (पप्पू) ने दिया। श्रीमती सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे परिवार को अपूरणीय क्षति हुई, जिसका भरपाई किसी भी प्रकार से नहीं किया जा सकता है।श्रीमती सिंह अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार और सभी जिम्मेदारियों को अधूरे छोड़ कर चली गई। श्रीमती सिंह के निधन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बबलू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वेदप्रकाश शाही, रामप्रताप सिंह प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह एडवोकेट सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, आशुतोष सिंह अमित, अमिताभ रेशु सिंह, शत्रुघ्न सिंह, संजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, संग्राम सिंह, सत्यपाल सिंह, अरविंद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह, रमेश कुमार, वैभव त्रिपाठी, विकास राय, ग्राम प्रधान हरितोष पाण्डेय, एडवोकेट अखिलेश मौर्य,एड.आदित्य धर द्विवेदी, एड.अशोक सिंह,सूर्यवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, सहित सैंकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!