पूर्वाचल लाईफ/पंकज जायसवाल
जौनपुर। शाहगंज में द स्टार क्लब संस्था के द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्री राम लीला मैदान शाहगंज में आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन करता मनीष सिंह समाजसेवी, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी के साथ ही संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र सिंह एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह एडवोकेट, संयोजक विवेक गुप्ता आदि पदाधिकारी सदस्य मौके पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल में खेतासराय वह नोहर के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें खेतासराय ने शानदार जीता हासिल की। आप को बता दे इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया जिसे खेतासराय ने जीत लिया। जिसे जितने पर खेतासराय के कप्तान को संस्था की तरफ से ₹21000 का नगद पुरस्कार दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार नोहर के कप्तान को कमेटी की तरफ से ₹15000 का नगद पुरस्कार दिया गया, उसके साथ ही स्टार क्लब संस्था ने दोनों ही टीमों के कप्तान को शील्ड दे कर सम्मानित किया। अंत में संयोजक संस्था के विवेक गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों के साथ ही सभी दर्शकों बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।इस के साथ ही अपने कार्यकता पदाधिकारी के कार्य की जम कर सराहना किया।