कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Share

पूर्वांचल लाइफ/अनवर हुसैन

जौनपुर। कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीओ ने महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की शोकसभा आयोजित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने हेतु सब्जी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रख नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। सभा को संबंधित करते हुए नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि मनमोहन सिंह एक महान विश्व विख्यात अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में दो कार्यकालों तक अपनी सेवाएं दीं। डॉ मनमोहन सिंह जी इतिहास के पन्नों में अमर रहेंगे। देश को असाधारण प्रगति के रास्ते पर लाने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

उनकी विनम्रता, कड़ी मेहनत, देश के प्रति समर्पण और दूरदर्शिता हम सबको प्रेरित करती रहेगी।

सभा मे पूर्व शहर अध्यक्ष परवेज हसन, राकेश उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह बाबा, राजकुमार गुप्ता, संदीप सोनकर, अश्विनी मौर्या, अनुराग राय, पुष्कर निषाद, शशांक राय, आदिल, निलेश सिंह, फरहान जिलानी, राणा सिंह, अमीष श्रीवास्तव, गौरव, ताहिर, बबलू गुप्ता, इकबाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!