गैंगेस्टर व गोवध अधिनियम में जमानत पर रिहा अभियुक्त नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार

Share

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र के कुशल संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम ने दिनांक 06.10.2024 को पीली नदी पुल के पास दौराने चेकिंग गैंगेस्टर अभियुक्त रायसाहब यादव पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदीया थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दिनांक 06.10.24 को समय करीब 08.56 PM बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-396/2024 धारा 08/20 NDPS थाना बदलापुर में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रायसाहब यादव पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदीया थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर!

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-396/2024 धारा 08/20 NDPS थाना बदलापुर जनपद जौनपुर!

बरामदगी का विवरण-

  1. 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 205/22 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली जनपद चंदौली।
2.मु0अ0सं0 05/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम थाना कोतवाली जनपद चंदौली।
3.मु0अ0सं0 81/19 धारा 323/504/506 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 396/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बदलापुर, उ0नि0 विवेकानन्द सिंह थाना बदलापुर, हे0का0 पुष्पेश पाण्डेय थाना बदलापुर, हे0का0 अशोक खरवार थाना बदलापुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!