मुंबई। विश्व महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय न्याय तथा अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले के निर्देशानुसार आरपीआई (आठवले) के पर्यावरण विभाग के मुंबई अध्यक्ष विजय शेट्टी तथा दक्षिण मुंबई के जिला अध्यक्ष शिरीष चिखलकर द्वारा आज जेजे धर्मशाला, नागपाडा में आयोजित कार्यक्रम में हेल्पेज ओल्ड होम, मुंबई के अनाथ बुजुर्गों महिलाओं को सुविधाजनक तरीके से चलने फिरने के लिए मुफ्त वॉकर तथा गाउन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव गौतम भाऊ सोनावणे रहे। वॉकर पाकर अनाथ बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम मुंबई के जिला अध्यक्ष प्रकाश जाधव, अध्ययन अज्ञान ऑर्गेनाइजेशन की संचिता कांबले, प्रणाली कांबले, अक्षदा जाधव, रमेश धोंगडी, विलास कांबळे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
महिला दिवस पर आरपीआई द्वारा अनाथ बुजुर्गों महिलाओं को वस्त्र वॉकर वितरित
