गोवंशीय तस्करों को गौ मांस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व हेमंत कुमार क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस टीम के द्वारा 17 जनवरी 2024 की शाम को चेकिंग के दौरान भदैला बैरियर के पास से तीन शातिर गोवंशीय तस्करों को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अभि0गणों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर ले आकर मु0अ0सं0 0013/2024 धारा 5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.रिजवान अहमद पुत्र इसरार अहमद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।2.मो0 तारिक पुत्र मो0 शाहिद निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.मो0 नदीम पुत्र सलीम निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर गोवंशीय तस्करों काआपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 0013/20 24 धारा 5/8 उ0 प्र 0 गोवध निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
65 किलो गौ मांस एवं एक कार।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली थाना पुलिस टीम-
त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, उ0नि0 रामाशीष यादव मय पुलिस टीम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!