भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर का पुनर्गठन – जय किशन साहू बने नगर अध्यक्ष

Share

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर द्वारा संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार के क्रम में एक बैठक ओलंदगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि “मैंने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के लिए लगातार कार्य किया और संगठन को मजबूती प्रदान की। अब मैं शहर के जाने-माने व्यवसायिक प्रतिष्ठान ‘बाबा जी ग्रुप’ के अंग एवं ‘हिचकी चाट’ के अधिष्ठाता जय किशन साहू का नाम नगर अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित करता हूँ।”

सर्वेश जायसवाल के प्रस्ताव पर अजीत सोनकर, धीरज साहू, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू सहित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान करते हुए पूरे सदन में जय किशन साहू को नगर अध्यक्ष घोषित किया।

घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नव-चयनित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारी शशांक सिंह रानू, राजदेव यादव, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, अमित जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किए और बधाई दी।

बैठक में अनिल हरलालका, विजय केडिया, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, धीरज साहू, महेश सेठ, शिवम जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!