अधिवक्ता समिति चुनाव: लालचंद गौतम बने अध्यक्ष, राजीव सिंह निर्विरोध महामंत्री

Share

संवाददाता पंकज जायसवाल

जौनपुर शाहगंज।
अधिवक्ता समिति शाहगंज का चुनाव सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद की कड़ी प्रतिस्पर्धा में लालचंद गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को केवल सात मतों के अंतर से पराजित कर समिति के सर्वोच्च पद पर कब्जा किया।

इस बार के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और ऑडिटर पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव राम मगन, रामकृपाल सिंह, राजकुमार, राम लवट वर्मा, हरिशंकर यादव, कमलेश पाल और मोहम्मद इस्लाम एडवोकेट की देखरेख में सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

चुनाव परिणाम:

अध्यक्ष: लालचंद गौतम – 116 मत | अमरनाथ सिंह – 109 मत

उपाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार यादव – 102 मत | नवल किशोर – 81 मत

महामंत्री: राजीव सिंह – 113 मत | जय प्रकाश यादव – 88 मत | राम जी विश्वकर्मा – 30 मत | राम चंदर बिन्द – 13 मत | लक्ष्मी शंकर यादव – 1 मत

ऑडिटर: प्रदीप कुमार श्रीवास्तव – 159 मत | विरेंद्र कुमार यादव – 87 मत

विजयी अधिवक्ताओं को समिति के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और सदस्यों ने बधाई दी।

इस अवसर पर ललता प्रसाद यादव, पुष्पकांत यादव, स्कंद कुमार यादव, शारिक खान, अनिल गौतम, विक्रम सिंह विक्की, सैयद गौहर जैदी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

चुनाव के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन ने समिति की विश्वसनीयता और सदस्यता में विश्वास को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!