जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जौनपुर ने शनिवार को जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
भाजपा ने यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में आयोजित की। साथ ही, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा का मार्ग और आरंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह और मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा कलीचाबाद चौराहे से प्रारंभ होकर नईगंज तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, ओलन्दगंज चौराहा, चहारसु चौराहा, कोतवाली, शब्जी मंडी, शिया कॉलेज, साही किला, सद्भावना पुल, जोगियापुर से होती हुई कलेक्ट्री कचहरी स्थित विकास भवन के सामने समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि और अन्य वक्ताओं का संदेश
मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा, “जब भी देश पर संकट आता है, भारतीय सेना के साथ देशवासी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह उन 26 निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि भी है, जिन्हें हमने पहलगाम हमले में खो दिया।” उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को एक स्पष्ट संदेश दिया है।
विशिष्ट अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई है। यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा रही है।” राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा, “महिलाओं के लिए यह गर्व का क्षण है कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधिकारिक ब्रीफिंग का सह-नेतृत्व किया।”
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा, “इस रैली के माध्यम से हम स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि भारत माता और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। यह आयोजन हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
सैनिकों के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने सेना की वीरता को सलाम करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया गया। सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया। यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो भविष्य में और कड़े कदम उठाए जाएंगे।”
पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा, “पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। पहलगाम हमले की निंदा पूरी दुनिया ने की और भारतीय सेना ने उस घटना का करारा जवाब दिया।”
जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतवासियों का सरकार और सेना पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। यह रैली सशस्त्र बलों और उनके बलिदान के प्रति जनता की एकजुटता का प्रतीक है।”
महत्वपूर्ण उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा नेता पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, राकेश वर्मा, अजय शंकर दुबे, राजेश श्रीवास्तव, राजू दादा, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, सिद्धार्थ सिंह और लवकुश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संदेश और निष्कर्ष
तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए देशवासियों को यह संदेश दिया कि हर परिस्थिति में भारतीय सेना और देश के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को