धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ
जनपद में निवासित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी वी.सी. सेल के माध्यम से होंगे लाभान्वित
भदोही। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में न्यायालयों द्वारा जनपद में नियुक्त एवं जनपद में मूल निवासी सेवानिवृत अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मन साक्ष्य हेतु प्राप्त होता है। जनपद की संवेदनशीलता, आगामी पर्वों व पुलिसकर्मियों की कार्य सरकार में व्यस्तता के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को गैर जनपद न्यायालय में साक्षी हेतु उपस्थित होने में समस्या हो रही थी। पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने से मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब होता है। अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा नवीन पहल करते हुए उपरोक्त परिस्थितियों की दृष्टिगत पुलिस लाईन ज्ञानपुर में “वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल” का गठन किया गया है। उक्त वी.सी. सेल के सकुशल संचालन हेतु पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। जनपद में नियुक्त एवं जनपद में निवासित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को अब न्यायालयों में साक्ष्य हेतु गैर जनपद जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रारम्भ हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल के माध्यम से क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर व निरीक्षक/विवेचना सेल का क्रमशः जनपद आगरा व मिर्जापुर के न्यायालय में सफलतापूर्वक साक्ष्य कराया गया।