पूर्वांचल लाइफ/जौनपुर
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक व उ0नि0 आनन्द कुमार राय मय हमराही कर्मचारी गणो के द्वारा 18 जनवरी 2025 को मु0अ0सं0- 33/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है! अभियुक्ता के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य –
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह थाना सिकरारा, उ0नि0 आनन्द कुमार राय थाना सिकरारा, हे0कां0 सन्तलाल थाना सिकरारा, कां0 अभिमन्यु यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।