जौनपुर, 6 जून 2025: शाहगंज और खुटहन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक साहसिक अभियान के तहत ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
घटना का विवरण:—————–
निजामपुर स्थित अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर 6 जून को सुबह संचालक मोहम्मद सऊद अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान, अज्ञात बदमाश असलहों के साथ वहां पहुंचे और डराते-धमकाते हुए सऊद पर गोली चलाई। बदमाश लैपटॉप लूटकर फरार हो गए।
इस घटना की तहरीर पर शाहगंज थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
मुठभेड़ और गिरफ्तारी:——————
संयुक्त पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर खुटहन रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:————————–
1.रोबिन कुमार पुत्र राजेश कुमार (घायल), निवासी मिलौली, तहबरपुर, आजमगढ़।
2.राजमन कुमार उर्फ राज पुत्र सतिराम (घायल), निवासी मीरपुर, निजामाबाद, आजमगढ़।
3.शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज, निवासी दडवां, निजामाबाद, आजमगढ़।
4.शिवम सिंह पुत्र अंबेश कुमार सिंह, निवासी जानकीपुरम, लखनऊ।
5.राजन कुमार उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम, निवासी हरईया, कप्तानगंज, आजमगढ़।
6.रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. लल्लन राम, निवासी हरईया, कप्तानगंज, आजमगढ़।
बरामद सामान:—————
1.चार तमंचे (.315 बोर), 6 खोखा कारतूस, और 2 जिंदा कारतूस।
2.लूटा गया लैपटॉप।
3.घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन।
पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास:
इस कार्रवाई को सफल बनाने में शाहगंज और खुटहन थानों की टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह (थाना शाहगंज)।
प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धुसिया (थाना खुटहन)।
उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह (थाना शाहगंज)।
वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह (थाना शाहगंज)।
वरिष्ठ उप निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव (थाना खुटहन)।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।