भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव कों मातृ शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री

Share

पूर्वांचल लाईफ/पंकज कुमार मिश्रा

जौनपुर ! भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जनपद भाजपा नेता एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया की माता सुशीला देवी का निधन दो दिन पूर्व हो गया जिसके पश्चात निधन पर क़ल उनके सदर चुंगी आवास पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री गिरीश चन्द यादव सहित अनेक लोगो नें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री गिरीश चंद्र यादव नें कहा कि सुशीला देवी पुण्यआत्मा थी। कुशल समाजसेवी और दुर्गा वाहिनी में भी कुशल कार्य करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व किया किया। एक शिक्षिका होते हुए लोगो का मार्गदर्शन करती रही। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। बच्चा भईया के माताजी के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, पूर्व सांसद आर के सिन्हा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव, जिले के पत्रकार और संपादक पंकज सीबी मिश्रा ने फोन कर शोक व्यक्त किया। बड़ी तादाद में बच्चा भईया के सदर चुंगी आवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ता संघ के लोगो ने पहुचकर दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!