जौनपुर। 28 फरवरी 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहू में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एवं प्रार्थना सभा में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य बाल कृष्णा ने छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया। इसी के साथ जीव विज्ञान प्रयोगशाला में जाकर छात्राओं ने विज्ञान संबंधी जानकारी को इकट्ठा किया और अपने को गौरवान्वित महसूस किया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
