ब्राह्मण महाकुंभ में अधिक से अधिक लोग हो शामिल- पं. अवध नारायण तिवारी

Share

जौनपुर

नगर के हरबसपुर, फूलपुर में आगामी 24 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाह्न पर जिले में यह आयोजन किया जा रहा है। जहां सभी क्षेत्रवासियों से एवं गणमान्य लोगों से अपील करते हुए तिवारी जी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिनांक 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान शुक्ला मैरिज लॉन हरबसपुर फूलपुर मडियाहू रोड जौनपुर पर पहुंचने का कष्ट करें जहां प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. एवं परशुराम सेना के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्री पति उपाध्याय एवं प्रदेश जिले तहसील और ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्तागण, समाजसेवी तथा साधु संत उपस्थित होंगे जहां सभी अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो करके उनके विचारों को सुने एवं ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार अन्याय के खिलाफ एक मुहिम चलाकर सरकार को सचेत करें। जिसकी शुरुआत लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ से हुई और अब उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों एवं जिलों में आयोजित की जा रही है। जिससे सरकार सचेत हो और सबक ले। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, जिला अध्यक्ष विनय मिश्र, रविंद्र मिश्र, माताफेर मिश्र, स्वामी श्याम जी महराज, दिनेश शुक्ला, अजय त्रिपाठी, रवि शंकर मिश्र, यादवेंद्र दत्त त्रिपाठी अरविंद मिश्रा, संजीव पाठक, जैयेद्र शुक्ला, रोहित त्रिपाठी, संदीप पांडे, अमित उपाध्याय, बब्लू तिवारी, राहुल पाठक, प्रशांत दुबे, प्रमोद तिवारी, बब्लू, राजन मिश्रा, कुशल पांडे, रोहित त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता गण एवं ब्राह्मण बंधु जी जान लगाकर जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!