बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अन्य प्रतिस्पर्धियों के साथ दिव्यांग प्रतिस्पर्धियों की भागीदारी।

Share

पूर्वांचल लाईफ / हंसराज कनौजिया

मुंबई : हमारी संस्कृति और शिव युगीन खेलों की विरासत को संरक्षित करने के लिए कैबिनेट मंत्री पालक मंत्री मंगल प्रभात की संकल्पना के साथ मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज पारंपरिक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है।इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच रविवार को भायखला स्थित अन्नाभाऊ साठे ऑडिटोरियम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 114 बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। दिलचस्प बात यह है कि 7 विकलांग बॉडीबिल्डरों ने यह विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।उक्त प्रतियोगिताएं 26 जनवरी से 20 फरवरी 2024 तक मुंबई के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गईं। यह खेल महाकुंभ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।इस प्रतियोगिता में टीम खेल जैसे लाज़िम, लागोरी, मल्लखंबा, लंगड़ी, रस्सीखेच, विटी दांडू, कबड्डी, खो-खो, फुगाड़ी, ढोल ताशा टीम और व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं जैसे मल्लखंब पवनखिंड दौड़, पंजा लड़ाई, कुश्ती, दंड बैठक, रस्सी कूद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!