जौनपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जनजागरण की मुहिम चल रही है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जिले की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने शिक्षण संस्थानों, बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।
जागरूकता के मुख्य बिंदु:——
अभियान के दौरान महिलाओं को कई कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया, जैसे:——
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना
साथ ही महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई और पंपलेट वितरित किए गए:——-
महिला पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930
सीधा संवाद, प्रभावशाली पहल:——
इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व किशोरियों से सीधा संवाद किया और उन्हें बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुविधा की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। नागरिकों ने इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए।
महिला सुरक्षा को लेकर जौनपुर पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता:—
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षित और सशक्त महिला वातावरण का निर्माण हो सके।