जौनपुर। जिला यातायात विभाग द्वारा दिनांक- 01.03.2024 को सुबह 10.00 बजे से शहर के अन्दर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहने का दिशा निर्देशन जारी किया है। जानिए आखिर क्यों किया गया है रोड परिवर्तन। 1 मार्च 2024 को नितिन गडकरी कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह के आगमन व भ्रमण कार्यक्रम के यातायात कल प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक – 01.03.2024 को सुबह 10.00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के अन्दर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
जानिए शुक्रवार को क्यों शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित हैं
