मुंबई : महात्मा फुले शिक्षण संस्था धारावी द्वारा संचालित राजे शिवाजी विद्यालय प्राथमिक विभाग व पूर्व प्राथमिक विद्यालय , छत्रपति शिवाजी विद्यालय माध्यमिक विभाग, मनोहर जोशी कॉलेज के संयुक्त प्रयत्नो से २६ जनवारी २०२४ , के दिन विद्यालय के प्रांगण में भारत का ७५ वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथी छत्रपति शिवाजी विद्यालय की शिक्षिका शुभांगी कैलास शिंदे , के शुभ करकमलो से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियो ने विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छत्रपति शिवाजी विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती वीणा दोनवलकर,अंग्रेजी विभाग की मुख्याध्यापिका स्वाती होलमुखे , प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रद्धा माने, मनोहर जोशी कॉलेज के प्राचार्य कमलेश सोनपसारे सर्व शिक्षकवृंद, शिक्षकेतर कर्मचारी व सभी विध्यार्थी उपस्थित थें।
