पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी सुभासपा, संगठन समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय

Share

जौनपुर।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा की है। यह निर्णय रविवार को जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने की।

बैठक में जिले के सभी विधानसभा, ब्लॉक व बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. राजभर ने कहा कि पार्टी अपने संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अधूरे संगठनात्मक गठन को 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

डॉ. राजभर ने बताया कि पार्टी की प्राथमिकता जफराबाद, केराकत, शाहगंज और मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति को मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि सुभासपा उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देशभर में एनडीए गठबंधन की मजबूत साझेदार है।

बैठक में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं:-
आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी योजना, सोलर लाइट वितरण, महिलाओं को रजिस्ट्री में छूट आदि की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान अन्य दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रितेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह मखदू, प्रदेश महासचिव हरिलाल राजभर, मोहम्मद निहाल अंसारी, जिला प्रभारी हर्ष राजभर, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव शनि राजभर, मंडल उपाध्यक्ष बृजभान राजभर आदि शामिल रहे।

बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष चंदन राजभर ने किया और अंत में डॉ. जेपी सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!