संवाददाता अशोक विश्वकर्मा
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में आयोजित मेले में पुलिस की सक्रियता के दावे उस समय सवालों के घेरे में आ गए जब चोरों ने दिनदहाड़े एक श्रद्धालु की बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति मेला देखने आया था और कुछ समय के लिए बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल थाना गंभीरपुर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने मेले में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था न होने और पार्किंग व्यवस्था की ढिलाई पर नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि मेले में पुलिस कर्मी तो मौजूद थे, लेकिन उनकी नजर भीड़ पर कम और अन्य गतिविधियों पर अधिक थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
