पूर्व गृहराज्य मंत्री ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Share

तिरंगा देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है – कृपा शंकर सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में तिरंगे झंडे को अवश्य फहराएं – पुष्पराज सिंह

अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए – ओमप्रकाश सिंह

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने आज अपने आवास पर झंडा लगाकर व फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया।

हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।

प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान तेजी से चल रहा है। तिरंगा ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक पहुंचाया जा सके, इसका पूरा प्रयास भाजपा कर रही है।
आज जौनपुर लोकसभा के विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिले में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकालीं जाएंगीं।उन्होंने कहा कि तिरंगा देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है। सभी जिलेवासी तिरंगा अपने-अपने घरों में फहराए।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की शान है और देशवासी तिरंगे को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कई देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उसके बाद ही अगला लेख आज हम आजादी के हवा में सांस ले रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में तिरंगे झंडे को अवश्य फहराएं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, सुनीता सिंह, राहुल सिंह, अनिल गुप्ता, संजय पाठक समेत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!