जौनपुर। शनिवार को हिन्दी विषय की शोध छात्रा प्रियंका यादव पुत्री इंद्रनाथ यादव का शोध शीर्षक “कबीर के गेय पदों का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर के शैक्षणिक सभागार में संपन्न हुई। पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ प्रो० राकेश सिंह (हिंदी विभाग,इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) एवं शोध निर्देशिका प्रो० दीप्ति सिंह (राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर) द्वय विद्वान् परीक्षकों ने विविध प्रश्न किये जिसका प्रियंका यादव ने संतोषजनक जवाब दिया। तदुपरांत वाह्य विशेषज्ञ एवं शोध निर्देशिका द्वारा शोधार्थिनी को शोध उपाधि प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई एवं शोध प्रबंध को प्रकाशन योग्य बताया। अंत में शोध छात्रा प्रियंका यादव को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर विषय के पटल सहायक रघुनंदन प्रसाद यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ० बिदुतमल, मनीष कुमार यादव, श्यामचंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी, अंजनी तिवारी एवं उपस्थित प्राध्यापक-कर्मचारीगण ने बधाई दी।
“प्रियंका यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न”
