परिवार में संस्कार का होना एवं बचाए रखना ही संस्कार भारतीय का उद्देश्य “मिथलेश क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख”

Share

कला संस्कृति को समर्पित हैं संस्कार भारती “वीरेंद्र सिंह बंटी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि”

नव वर्ष महोत्सव में राष्ट्रीय कलाकार सूरज महादेव एवं समूह प्रतापगढ़ व अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मनीष शर्मा विंध्याचल अपनी कला से सभी का मन मोहा। सभी अतिथियों ने अध्यक्ष कृष्णकांत सोनी व उनकी टीम की जम कर की तारीफ।

पूर्वांचल लाईफ “पंकज जयसवाल”

जौनपुर। शाहगंज नगर में संस्कार भारती ने भव्यता पूर्ण भारतीय नव वर्ष महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमे सुभाषित स्वाति व शंखनाद आनंद प्रेमी ने किया। महोत्सव को शुभारंभ करने की घोषणा संस्था अध्यक्ष कृष्ण कांत सोनी ने किया। श्रीगणेश वंदना रुचि अग्रहरी , गीत बाल योगी करण गुरु पार्थ अस्मित सेठ ने किया। उदयन एकेडमी प्राइमरी एवम् सीनियर के बच्चो ने भी सास्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की। इसी क्रम में राष्ट्रीय कलाकार सूरज महादेव समूह प्रतापगढ़, सुमित काली मां प्रतापगढ़, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार महेश्वर साधना ललित कला प्रशिक्षण केंद्र विंध्याचल ने अपनी मनमोहक प्रतुति की। प्रस्तुति करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख आर एस एस पूर्वी उत्तर-प्रदेश मिथलेश ने संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्ण कांत सोनी महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू पूर्व अध्यक्ष अमित जायसवाल और उनकी पूरी टीम को इस सफल प्रयास की जम कर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कार को बनाए व बचाए रखना ही संस्कार भारतीय का उद्देश्य हैं। आप अपने इस उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। कला एवम् साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती अपने उद्देश्य कहां जा रही नई पीढ़ी, कैसा होगा कल का भारत , कैसे बचेगी कला और संस्कृति? इन्ही प्रश्नों के प्रत्युत्तर हेतु संस्कार भारती प्रयासरत हैं। आप अपने भारतीय सभ्यता संस्कार कला को अपने अंदर आत्मसाध करें। फूहड़ता के माहौल से अपने परिवार को बचाए। आप के परिवार के सदस्यों के अंदर संस्कार परिवार के रिश्ते को मजबूत करता हैं ।संस्कार भारती द्वारा मंच से लक्ष्मी नारायण वाटिका सुभाष चंद्र यादव (चंदू प्रधान), दिनेश आभूषण भंडार दिनेश मोदनवाल, मनोज ड्रेसेज मनोज अग्रहरि, सुनीता सिंह सुपुत्री कृपा शंकर सिंह, आर डी होम एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, शिम प्रकाश शिम्पु अध्यक्ष अग्रहरी समाज शाहंज,राम अवतार अग्रहरी, अध्यक्ष जेसीआई शाहगंज सिटी, अश्विनी कलर शाहगंज आदि को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर के गौरव अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक व कथा व्यास दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना भईया ने नव वर्ष की बधाई देते हुए सप्ताह ज्ञान ज्ञान श्रीराम कथा और नव वर्ष महोत्सव की जम कर तारीफ करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे। इस क्रम में महोत्सव की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि संस्कार भारती कला संस्कृति को समर्पित हैं। संस्कृति मन और आत्मीयता का विस्तार होता संस्कार से। आप अपनी संस्कृति को सजोये रखे। महोत्सव का संचालन भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू और आभार संस्कार भारती के महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू ने व्यक्त किया। महा प्रसाद की व्यवस्था में गिरधारी लाल अग्रहरी, राजू मोदनवाल मिठाई, कार्तिक अग्रहरि, शुभम मोदनवाल, दिनेश आभूषण भंडार, शिम्पू अग्रहरी ( सभासद ), कोमल ब्यूटी पार्लर, बच्चा भाई, रोमिल अग्रहरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पूरे आयोजन को संस्कार भारती के परिवार में अजेंद्र अग्रहरि, हनुमान अग्रहरी, श्रवण अग्रहरि, अमित जायसवाल, कृष्ण कांत सोनी, रचित चौरसिया, आनंद मोदनवाल, देवेश जायसवाल, शीम प्रकाश अग्रहरी सिम्पू, सीमा जायसवाल, वीरेंद्र यादव वीरू, श्रीश अग्रहरी, प्रवीन बरनवाल, संगीता अग्रहरी, अश्वनी अग्रहरि, राज कुमार कसेरा, शुभम केसरवानी, दीपक सिंह पत्रकार, भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू, अनुपमा अग्रहरी, पवन तनय, सतीश मोदनवाल, नीतू मिश्रा, मुकेश कसेरा मिक्की, सुनील अग्रहरी टप्पू, श्रीश मोदनवाल, शुशील सेठ बागी, संदीप जायसवाल, जय कुमार यादव, राम अवतार अग्रहरि, सुशील मोदनवाल पालू अजय कुमार अज्जू, संजीव जायसवाल, सुनील अग्रहरी, मुकेश जायसवाल, रिंकी कसेरा आदि महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!