भाजपा युवा नेता सुशील कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share

पुणे। युवा भाजपा नेता,समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर सुशील कुमार शर्मा सदैव समाज के लिए कुछ न कुछ करने की सोच रखकर आगे बढ़ते रहते हैं। सुशील पुणे महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा पुणे उपाध्यक्ष भी हैं।समाज की और देश की पीड़ा लेकर आगे बढ़ने वाले सुशील कुमार ने पिछले दिनों उप- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक से मुलाकात किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी को समाज व देश के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने हेतु आभार पत्र दिया।पिछड़े समाज के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के पश्चात नाई समाज की विभिन्न मांगों को लेकर पुणे महाराष्ट्र आगमन पर मिलकर ज्ञापन सौंपा।पूरे समाज में एक सरकारत्मक रुप देखने को मिल रहा है।समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों में मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,हरिशंकर शर्मा,हरिकेश शर्मा,प्रदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा,कन्हैयालाल शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा, कर्पुरी शर्मा, विनोद शर्मा,संतोष शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,एडवोकेट अनिल शर्मा, श्रीमती राधा शर्मा,छोटेलाल शर्मा,जे पी शर्मा, अनंतलाल शर्मा,कलेक्टर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा,बी पी शर्मा,रविन्द्र शर्मा,चंद्रभूषण शर्मा सहित समाजसेवियों ने हौसला आफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!