जौनपुर। नगर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी अबीरगढ़ टोला सरफराज आलम उर्फ बबलू पुत्र अलिजहां खां 40 वर्षीय की लाइन बाजार थाना क्षेत्र में न्यू कोहिनूर टेलर्स के नाम से दुकान है जो जनपद के लगभग पुलिस वालों की वर्दी सिलाई का कार्य करते हैं। जो 11 दिसम्बर 2023 की शाम लगभग 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे कि बीआरपी कालेज निकट कुछ अज्ञात बाइक सवार बेख़ौफ़ दबंगों ने सरफराज पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस समय सरफराज के साथ यह घटना घटित हुई थी तो उनके साथ दुकान के दो अन्य कर्मी भी साथ थे घटना के दौरान एक कर्मी डरकर भाग गया और दूसरा विकंलाग कर्मी सरफराज के साथ बेख़ौफ़ दबंगों के ज़ुल्म का शिकार हो गया।
बेख़ौफ़ दबंगों द्वारा सरफराज को इतनी बेरहमी से मारा-पीटा गया है कि वह अचेत अवस्था के कारण जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं इस घटना के सम्बन्ध में घायल सरफराज के पिता अलिजहां ने बताया कि मेरे पुत्र की थाना लाइन बाजार क्षेत्र में कोहिनूर टेलर के नाम से दूकान है जहां पुलिस वालों की वर्दी सिलाई किया जाता है, दुकान बंद कर घर लौट रहे मेरे पुत्र पर प्राण घातक हमला कर रुपए से भरा बैग लूट लिया गया। बताते चलें कि घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कार्यवाही में जुटी।
Related Posts
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित हो निवारण-मण्डलायुक्त
- AdminMS
- December 29, 2024
- 0
आज से चार-पांच दिनों तक हवा रहेगी-डॉ दिलीप कुमार सिंह
- AdminMS
- February 13, 2025
- 0
